कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मंदिरों के चक्कर काट रहे है अजय देवगन

नई दिल्ली, 9 सितंबर। अभिनेता से निर्माता बने अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म "ऑल द बेस्ट" की सफलता के लिए मंदिरों के चक्कर काट रहे है। हाल ही में अजय और फिल्म की पूरी टीम सिद्धि विनायक मंदिर पहुंची और वहां अपनी फिल्म का म्यूजिक लॉन्च किया।
अजय सुबह-सुबह अपने घर से मंदिर के लिए रवाना हुए और अपने को स्टार फरदीन खान को उनके जुहू स्थित घर से पिक अप किया। इसके बाद वह सीघे संजय दत्त के घर गए जहां फिल्म की एक्ट्रैस बिपाशा बसु और मुग्घा गोडसे पहले से ही उनका इंतजार कर रही थी। इस तरह वह अपनी फिल्म की पूरी स्टार कास्ट को साथ लेकर मंदिर गए। दरअसल अजय इस फिल्म के निर्माता भी है, इसलिए उनका यह सब करना वाजिब है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें