कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

खुद के लिए प्रचार कर रही है अनुषा: रघुवीर यादव

नई दिल्ली। फिल्म पीपली लाइव के निर्माता आमिर खान और निर्देशिका अनुषा रिजवी में फिल्म के प्रमोशन को लेकर जंग छीडी हुई है। इस जंग की प्रमुख वजह है फिल्म का ऑस्कर के लिए भारत की ओर से नामांकित होना। फिल्म की निर्देशिका अनुषा ने अमेरिका में पीपली लाइव का प्रमोशन करने से इंकार कर दिया है।
अनुषा का आरोप है कि आमिर फिल्म का पूरा श्रेय खुद ले रहे है। अनुषा ने साफ कर दिया है कि वे फिल्म के प्रचार के लिए अमेरिका नहीं जाएंगी।
दूसरी ओर फिल्म के अभिनेता रघुबीर यादव का कहना है कि अनुषा जो भी कर रही है वह प्रचार के लिए कर रही है। अनुषा फिल्म को विवादों में लाकर खुद के लिए प्रचार चाहती है। इस फिल्म के लिए शुरूआती बजट सिर्फ दो करोड रूपये का था लेकिन आमिर ने इसे बढा कर 10 करोड कर दिया। उन्होंने बर्लिन में फिल्म दिखाने और सनडांस फिल्म फेस्टिवल में फिल्म ले जाने के लिए पहल भी की। रघुवीर यादव ने फिल्म में बुधिया की भूमिका निभाई है।
फिल्म में भाई ठाकुर की भूमिका निभाने वाले सीताराम पांचाल ने भी आमिर का साथ दिया है। पांचाल का कहना है कि अनुषा प्रतिक्रिया दे रही है क्योंकि उनके अहम को ठेस पहुंची है। पूरा विवाद कोई मुद्दा ही नहीं है। उनके अहम को ठेस पहुंची है क्योंकि मीडिया में आमिर का नाम बार बार आ रहा है। विवाद फैला कर वो खुद को सुर्खियों में लाना चाह रही है।
फिल्म पीपली लाइव आमिर खान से जुडी चौथी फिल्म है जिसे ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया है। इससे पहले लगान, तारे जमीन पर और रंग दे बसंती ऑस्कर के लिए नामांकित हो चुकी है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें