लंदन। गायक रॉबी विलियम्स की निकट भविष्य में पिता बनने की कोई योजना नहीं है। वह कहते हैं कि वह बहुत स्वार्थी हैं और अभी बच्चाा नहीं चाहते।
वेबसाइट "डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके" के मुताबिक विलियम्स ने अभिनेत्री आयडा फील्ड के साथ चार साल का समय गुजारने के बाद अगस्त में उनसे विवाह किया था। हाल ही में अफवाह उ़डी थी कि वे दोनों बच्चो को जन्म देना चाहते हैं। विलियम्स ने कहा है कि आयडा परिवार बढ़ाना चाहती हैं लेकिन वह जहां तक सम्भव हो इसे टालना चाहते हैं।
भारत समाचार
अभी पिता नहीं बनना चाहते विलियम्स





















