गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हथियारों से लैस लगभग एक दर्जन लुटेरों ने एक फाइनेसं कंपनी से 1 करोड रूपए से अधिक मूल्य के सोने के जेवर, नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए। यह वारदात साहिबाबाद इलाके में शालीमार एक्सटेंशन-दो स्थित मुथूट फाइनेंस लिमिटेड के कार्यालय में रात लगभग 9.30 बजे हुई। यह कंपनी सोना के बदले ऋण देती है।
पुलिस का कहना है कि हथियारबंद लुटेरे पिस्तौल लिए हुए कंपनी के कार्यालय में घुसे। लूटने से पहले उन्होंने सुरक्षा गार्ड को कब्जे में लेकर उसकी बंदूक छीन ली, सीसीटीवी कैमरे का सेंसर निकाल लिया और दो सर्विलांस कैमरों को नष्ट कर दिया।
सुरक्षा गार्ड ने बताया कि> उन्होंने एक बंदूक की नाल मेरे मुंह में ठूस दिया और कर्मचारी सानिया की बुरी तरह पिटाई की। पुलिस ने बताया कि विरोध करने पर लुटेरों ने शाखा प्रबंधक एस.के. झा को दबोच लिया और उनके सिर पर बंदूक से वार किया।
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिरीक्षक चंद्र प्रकाश ने कहा, लुटेरे छह से सात लाख रूपए और अनुमानत: एक से दो किलो सोना ले गए।
भारत समाचार
गाजियाबाद में 1 करोड रूपए के सोने की लूट





















