लंदन। स्कॉटलैंड के गायक रॉड स्टीवर्ट के खिलाफ एक डिजाइनर ने अपनी शादी के लिए कप़डे बनवाने के बाद उसके बदले भुगतान नहीं करने पर मुकदमा किया है।
डिजाइनर केरेन मैथ्यूज का आरोप है कि स्टीवर्ट ने 2007 में मॉडल पेनी लंकास्टर के साथ शादी के वक्त विशेष तौर पर कुछ पोशाक बनवाए थे लेकिन उन्होंने उसके बदले भुगतान नहीं किया था। वेबसाइट "कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम" के मुताबिक स्टीवर्ट ने 2007 में 7500 डॉलर के पोशाक बनवाने के लिए आर्डर किया था। मैथ्यूज ने इस संबंध में लॉस एंजेलिस स्मॉल क्लेम्स कोर्ट की शरण ली है। उनका कहना है कि पोशाक के लिए भुगतान करना तो दूर, स्टीवर्ट ने उन पोशाकों को उन्हें लौटना भी जरूरी नहीं समझा। स्टीवर्ट के प्रवक्ता ने हालांकि कहा है कि मैथ्यूज द्वारा तैयार पोशाक बेहद खराब तरीके से तैयार किए गए थे और इस लिहाज से स्टीवर्ट के खिलाफ दायर मुकदमा बेबुनियाद है।
भारत समाचार
बिल का भुगतान नहीं करने पर स्टीवर्ट पर मुकदमा





















