मुंबई। बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार ने आखिर मान ही लिया कि उनकी फिल्म "ब्लू" फ्लॉप हो गई। "ब्लू" के प्रदर्शित होने वाले दिन से लेकर तीन-चार दिन तक अक्षय कुमार चीख-चीख कर फिल्म की बुराई करने वाले समीक्षकों को कोस रहे थे और सभी से कह रहे थे कि "ब्लू" बहुत हिट हैं। अपनी बात को पुख्ता करने के लिए वे आंकडे भी बता रहे थे। बात सही भी थीं, फिल्म ने आरंभिक चार दिनों में जबरदस्त व्यवसाय किया। चार दिन बाद फिल्म औधे मुंह गिरी और आखिरकार अक्षय ने एक इंटरव्यू में स्वीकार कर ही लिया कि "ब्लू" फ्लॉप हो गई।