कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

रोमर और चिदम्बरम ने ओबामा की सुरक्षा पर की चर्चा

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी राजदूत टिमोथी जे. रोमर ने राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पर पूर्ण संतुष्टि जताई है। राजदूत के साथ बैठक के बाद चिदम्बरम ने यह बात कही।
चिदम्बरम ने पत्रकारों को बताया, ""हमारी बैठक राष्ट्रपति ओबामा की भारत यात्रा पर केंद्रित थी। अमेरिकी राजदूत भारत की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से संतुष्ट दिखे। सरकार राष्ट्रपति ओबामा की क़डी सुरक्षा का प्रबंध करेगी।""
अमेरिकी राजदूत केंद्रीय गृह मंत्री से उनके नार्थ ब्लॉक कार्यालय में मिले थे।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति ओबामा शनिवार को मुम्बई पहुंचेंगे। उसके बाद राष्ट्रपति रविवार को दिल्ली आएंगे और सोमवार को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को सम्बोधित करेंगे।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें