कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ओबामा ने विउियो कांफ्रेसिंग के जरिए की किसानों से बातचीत

मुम्बई। भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रविवार को मुम्बई में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अजमेर के कुछ किसानों से बात की। ओबामा ने यह समझने की कोशिश की 21वीं सदी में भारत किस तरह से ग्रामीण इलाकों को तकनीक से दक्ष बना रहा है। ओबामा यहां के मशहूर सेंट जेवियर्स कॉलेज में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किसानों से रूबरू हुए। इस मौके पर सैम पित्रोदा यहां थे जबकि केंद्रीय संचार राज्य मंत्री सचिन पायलट अजमेर के कानपुरा गांव में किसानों के साथ उपस्थित थे। इस मौके पर ओबामा ने कहा कि वह भारत में सूचना क्रांति की पहुंच देखना चाहते थे। ओबामा दोपहर बाद दिल्ली पहुंचेंगे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें