भारत समाचार
भारतीय मुक्केबाजी टीम को वीजा : पीबीएफ

पाकिस्तान मुक्केबाजी महासंघ पीबीएफ के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि सरकार ने प्रतियोगिता के लिए भारत के पूरे दल को वीजा दे दिया है। पीबीएफ के अƒयक्ष डोडा खान भुट्टो ने कहा कि यह दोनों देशों के बीच खेल संबंधों को बढावा देने की दिशा में सकारात्मक कदम है। हम खुश है कि भारत सरकार ने भी अपने मुक्केबाजों को महान नेता की याद में होने वाले टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की इजाजत दी।
भारतीय मुक्केबाजों के साथ कोच के रूप में शिव सिंह और डीएस यादव जाएंगे। भारतीय दल में रैफरी जज अशोक पंवार और टीम डाक्टर डीबी छेत्री भी शामिल है।




















