नई दिल्ली। न्यूजीलैड के खिलाफ चार नवंबर से अहमदाबाद में शुरू हो रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की नजरे टेस्ट क्रिकेट में शतकों का अर्धशतक पूरा करने में टिकी होगी तो वहीं राहुल द्रविड दो और कैच लपककर कैचों का दोहरा शतक बनाने वाले पहले क्षेत्ररक्षक बनना चाहेंगे।
आस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में संपन्न टेस्ट सीरीज के दौरान टेस्ट क्रिकेट मे 14000 रन पूरे करने वाले सचिन ने अब तक 171 टेस्ट में 56.96 की औसत से 14240 रन बनाए है जिसमें 49 शतक और 58 अर्धशतक शामिल है। वह अगर चार नवंबर को न्यूजीलैड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की सीरीज में एक शतक और जड देते है तो टेस्ट क्रिकेट में शतकों का अर्धशतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
दूसरी तरफ द्रविड ने अब तक 144 टेस्ट में 198 कैच लपके है और अगर वह न्यूजीलैड के खिलाफ दो और कैच पकडने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में कैचों का दोहरा शतक बनाने वाले पहले क्षेत्ररक्षण बन जाएंगे।
भारत समाचार
सचिन-द्रविड के निशान पर होंगे कई रिकार्ड





















