कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सचिन ने तो़डा लारा का रिकार्ड

बेंगलुरू। आस्ट्रेलिया के खिलाफ एम.चिन्नास्वमाी स्टेडियम में खेली जा रही टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मैच के तीसरे दिन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने न सिर्फ अपने करियर का 49 शतक ज़्ाडा बल्कि वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के एक रिकार्ड को भी पीछे छो़ड दिया।
आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मैचे के तीसरे दिन सचिन ने जैसे ही 150 रनों का आंक़डा जैसे ही छुआ वैसे ही वह टेस्ट मैचों में सर्वाधिक बार 150 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकार्ड ब्रायन लारा के नाम था। लारा ने अपने टेस्ट करियर में 19 बार 150 रन बनाए थे। सचिन ने शतक पूरा करने के दौरान एक और रिकार्ड बनाए। उन्होंने टेस्ट मैचों के दौरान पांचवी बार छक्का मार कर अपना शतक पूरा किया। इससे पहले यह कारनामा इंग्लैंड के केन बारीगंटन के नाम था।
बहरहाल, इतने कारनामे पूरा करने के बावजूद सचिन अभी भी ब्रायन लारा द्वारा इंग्लैंड के खिलाफ बनाए गए 400 के आंक़डा को नहीं प्राप्त कर पाए हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें