नई दिल्ली। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने विश्व चैपियनशिप में पांचवी बार खिताब जीतकर नया रिकार्ड बनाने वाली महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकोम को बधाई देते हुए कहा कि दो बच्चों की मां बनने और लंबी छुट्टी के बाद इतना शानदार प्रदर्शन करना उल्लेखनीय है।
सचिन ने टि्वटर पर लिखा, चैपियन लीग टी-20 में हिस्सा लेने के बाद मैं अभी घर लौटा हूं। यहां आकर मुझे मैरीकोम के विलक्षण सफलता के बारे में जानकारी मिली। सचिन ने ट्वीट किया, मैरीकोम का लंबी छुट्टी और दो बच्चों की मां बनने के बाद पांचवी बार विश्व चैपियनशिप का खिताब जीतकर नया रिकार्ड बनाना अपने आप में उल्लेखनीय है। मैरीकोम के पति ऑनलर कोम ने बताया कि उनके गृहराज्य मणिपुर के स्टार मुक्केबाज डिंको सिंह को देखकर मैरीकोम ने इस खेल में कदम रखा लेकिन वह हमेशा तेंदुलकर, संजय दत्त और आमिर से प्रेरणा लेती रही है।
भारत समाचार
मैरीकोम की उपलब्धि उद्भुत : सचिन तेंदुलकर





















