कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बुलंदशहर में बस नदी में गिरी, 14 मरे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सोमवार को एक निजी बस के नदी में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 गंभीर रूप से घायल हो गए। जिले के पुलिस उपाधीक्षक जे.आर.जोशी ने बताया कि घटना सोमवार सुबह डिबई थाना क्षेत्र में छोईया नदी के पुल पर हुई। उन्होंने कहा कि बचाव दल द्वारा नदी से अब तक 14 शवों और 19 घायलों को निकाला गया है । राहत व बचाव कार्य अभी भी जारी है। बस में कुल कितने लोग सवार थे अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक बस में सवार लोग गाजियाबाद में रहकर मजदूरी का काम करते थे और सोमवार को पंचायत चुनाव में वोट डालने के लिए अपने गृहनगर बदायूं जा रहे थे।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें