कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सचिन के नही खेलने से मैं बहुत खुश हूं:क्लार्क

कोच्चि। क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग के रविवार से शुरू होने वाली तीन एकदिवसीय मैचों की सीरिज में नहीं खेलने से ऑस्ट्रेलिया के वन डे कप्तान माइकल क्लार्क काफी राहत महसूस कर रहे है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने तेंदुलकर को विश्राम दिया है जबकि सहवाग और उनके सलामी जोडीदार गौतम गंभीर चोटिल होने के कारण नहीं खेल रहे है। क्लार्क ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि वे लोग टीम नही है।
सचिन को इतने सारे रन बनाते देखकर मैं तंग आ चुका हूं। तेंदुलकर ने टेस्ट सीरिज में 400 से अधिक रन बनाए थे और उन्हें मैन ऑफ द सीरिज चुना गया था। क्लार्क को खुशी है कि अब उनके गेंदबाजों को तेंदुलकर से नही जूझना पडेगा। फिर भी माइकल क्लार्क भारतीय टीम को हल्के में नही ले रहे है। उन्होंने कहा, मैं अब भी मानता हूं कि भारतीय टीम बेहद मजबूत है। उनके पास ऎसे बहुत से युवा खिलाडी है जो टी-20 और वनडे मैच खेल चुके है और वे काफी प्रतिभाशाली है।                        

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें