नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान सोशल नेटवर्किग साइट टि्वटर पर वापस लौट आए है। इस बारे में टि्वटर पर ट्वीट करते हुए सलमान ने कहा, कमाल करते हो यार। टि्वटर पर मेरी वापसी की तमन्ना रखने वालों आपको बहुत-बहुत धन्यवाद, लेकिन इसे छोडने की बात कहने के लिए मैं आपसे माफी मांगता हूं। फिल्म दबंग की सफलता के बाद सलमान चर्चा में चल रहे है।
सलमान का कहना है कि जब भी वह कुछ ट्वीट करते है तो इससे उसके मित्र और परिवार वाले डर जाते है। फिल्म दबंग में चुलबुल पांडे की भूमिका निभाने वाले सलमान ने टि्वटर पर फोटो डालकर दिखाया कि राजो यानी सोनाक्षी सिन्हा अपनी उंगलियों पर उनकी फोटो बना रही है।
भारत समाचार
टि्वटर पर वापस लौटे सलमान





















