नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान दीपावली के अवसर पर "बिग बॉस 4" के मौजूद प्रतिभागियों से मिलने के लिए घर के अंदर प्रवेश करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक कलर्स चैनल के मशहूर रिएलिटी शो "बिग बॉस 4" की मेजबानी कर रहे सलमान घर के अंदर मौजूद प्रतिभागियों के साथ एक दिन बिताएंगे। बिग बॉस के इतिहास में ऎसा पहली बार होगा जब कार्यक्रम की मेजबानी करने वाला शख्स खुद ही घर के अंदर दाखिल होगा। सलमान उस दिन यह घोषणा करेंगे कि इस सप्ताह किसी भी प्रतिभागी को बाहर नहीं निकाला जाएगा।
भारत समाचार
बिग बॉस के घर में एक दिन बिताएंगे सलमान!





















