मुंबई। सितंबर महीने में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने देश के शेयर बाजारों में 2.67 अरब डॉलर का पूंजी निवेश किया है। भारतीय शेयर बाजारों में मौजूदा तेजी की यह प्रमुख वजह रही है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंक़डों के मुताबिक 17 सितंबर तक एफआईआई ने भारतीय बाजारों में 2.64 अरब डॉलर का निवेश किया और करीब 3.9 करो़ड डॉलर की कीमत की नई प्रतिभूतियां खरीदीं।
इस दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक नौ प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 19,594.75 अंक पर पुहंच गया। इस साल देश के शेयर बाजारों में विदेशी पूंजी निवेश 15.6 अरब डॉलर के पार हो गया है। अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस कैपिटल के मुख्य निवेश रणनीतिकार मधूसूदन केला ने कहा, ""मध्यम और दीर्घ अवधि में एफआईआई का पूंजी निवेश बढ़ सकता है। अन्य बाजारों की तुलना में भारतीय बाजार में एफआईआई की खरीदारी अभी भी काफी कम है।"" वर्ष 2009 में एफआईआई ने 17.45 अरब डॉलर का निवेश किया। जनवरी 2010 में एफआईआई ने 9.44 करो़ड डॉलर की शुद्ध बिकवाली की थी। मई महीने में एफआईआई ने भारी बिकवाली करते हुए 2.1 अरब डॉलर की शुद्ध बिकवाली की थी। जून महीने में एफआईआई के पास 2.27 अरब डॉलर और जुलाई में 3.5 अरब डॉलर के शेयर रहे। अगस्त में यह कीमत 2.4 अरब डॉलर है।
भारत समाचार
शेयर बाजार में 2.6 अरब डॉलर का विदेशी पूंजी निवेश





















