कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सपा ने आजम खान का निलम्बन वापस लिया

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को पार्टी के पूर्व महासचिव आजम खान का निलम्बन रद्द कर दिया। इस बारे में खान ने कहा कि उन्हें अभी पार्टी से अनौपचारिक पत्र प्राप्त हुआ है। पार्टी के इस फैसले की जानकारी महासचिव रामगोपाल यादव के जरिए आजम को दी गई है।

आजम ने पत्रकारों से कहा, ""अभी इस बारे में मुझे अनौपचारिक पत्र प्राप्त हुआ है। मुझे लगता है इस बारे में औपचारिक निर्णय पार्टी की अनुशासनात्मक समिति को लेना है।"" उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निष्कासित नेता कल्याण सिंह को सपा में किए जाने पर आजम खान का मुलायम सिंह यादव से मतभेद हो गया था, जिसके चलते पिछले साल लोकसभा चुनावों के बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया। आजम की बार-बार आलोचना करने वाले तत्कालीन पार्टी महासचिव अमर सिंह की भी मुलायम सिंह से नहीं बनी। पार्टी प्रमुख ने उन्हें भी बाहर का दरवाजा दिखा दिया। रामगोपाल यादव ने पत्र में लिखा है, ""मैं आपको सूचित करते हुए प्रसन्नता का अनुभव कर रहा हूं कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आपका निलम्बन वापस ले लिया है। पार्टी को पहले की तरह सेवाएं देने के लिए हम आपसे अनुरोध करते हैं।"" सपा प्रमुख से निकटता के लिए मशहूर आजम को उत्तर प्रदेश में एक ब़डे मुस्लिम चेहरे के रूप में देखा जाता है। वे सपा के गठन के समय से ही मुलायम के साथ रहे हैं। आजम से यह पूछे जाने पर कि क्या वे मुलायम सिंह यादव के साथ अपने मतभेदों को भुलाने को तैयार हैंक् इस पर उन्होंने कहा, ""कुछ समस्याएं पहले ही समाप्त हो चुकी हैं।"" उनका इशारा अमर सिंह और कल्याण सिंह की तरफ था।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें