कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ग्रैविटी में अभिनय करेंगी बुलॉक!

लंदन। अभिनेत्री सांड्रा बुलॉक विज्ञान-फंतासी फिल्म "ग्रैविटी" में रॉबर्ट डाउनी जूनियर के साथ अभिनय कर सकती हैं। पहले इस भूमिका के लिए नताली पोर्टमैन को चुना गया था लेकिन वह अपनी व्यस्तताओं के चलते इस फिल्म की शूटिंग के लिए तारीखें नहीं दे पा रही थीं और उन्हें अलग होना प़डा।
वेबसाइट "डेली स्टार डॉट को डॉट यूके" के मुताबिक 8.4 करो़ड डॉलर की लागत से बनने जा रही इस 3डी फिल्म में अभिनय के लिए एंजेलिना जोली ने पहले ही अपनी स्वीकृति दे दी है। एल्फोन्सो क्वेरॉन के निर्देशन में बनने जा रही यह फिल्म दो अंतरिक्ष यात्रियों की कहानी होगी जो एक दूरस्थ अंतरिक्ष केंद्र में जीवित रहने के लिए संघर्ष करते हैं।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें