नई दिल्ली। सेबी ने यूलिप (यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्रोडक्ट) कारोबार से जु़डी चौदह कंपनियों पर पाबंदी लगा दी है। इसकी वजह इन कंपनियों का रेग्यूलेटरी में रजिस्ट्रेशन न होना बताया गया है। पाबंद इन कंपनियों में सरकारी क्षेत्र से जु़डी एसबीआई लाइफ भी है।
इसके अलावा जिन कंपनियों पर पाबंदी लगाई है वह हैं आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, टाटा एआईजी, एगोन रेलीगेयर लाइफ, बजाज एलियांज, भारती एएक्सए. बि़डला सनलाइफ, एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ, आईएनजी वैश्य लाइफ, कोटक महिंद्रा ओल्ड म्यूचुअल लाइफ्स, मैक्स न्यूयार्क लाइफ, मेटलाइफ और रिलायंस लाइफ। अब ये कंपनियां यूलिप से जु़डा कारोबार नहीं कर सकेंगी।
भारत समाचार
सेबी ने लगाई 14 कंपनियों के यूलिप कारोबार पर पाबंदी





















