कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

"बिग बॉस" में पाकिस्तानी प्रतिभागियों पर शिव सेना, मनसे को आपत्ति

मुम्बई। रिएलिटी शो "बिग बॉस 4" मुसीबतों में फंसता नजर आ रहा है। रविवार को कलर्स चैनल पर शो की शुरूआत के अगले दिन सोमवार को शिव सेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने इसमें पाकिस्तानी प्रतिभागियों को लिए जाने के खिलाफ चेतावनी दी है।

दोनों पार्टियों की मांग है कि पाकिस्तानी प्रतिभागियों को "बिग बॉस" के घर से तुरंत निकाला जाए। शो के चौथे संस्करण के प्रस्तोता अभिनेता सलमान खान हैं और इसमें दो पाकिस्तानी प्रतिभागियों मॉडल वीणा मलिक और टीवी अभिनेता अली सलीम को लिया गया है। अली सलीम का टीवी व्यक्तित्व "बेगम नवाजिश अली" पाकिस्तान और हिंदुस्तान दोनों ही जगह बेहद लोकप्रिय है। शिव सेना की चित्रपट शाखा के प्रमुख संग्राम शिरके ने बताया कि पार्टी ने कलर्स टीवी चैनल के प्रबंधन को एक पत्र भेजकर इस मुद्दे पर अपनी नाखुशी जाहिर की है। शिरके कहते हैं, ""हमने उनसे पाकिस्तानियों को शो से तुरंत निकाले जाने का अनुरोध किया है। क्या भारत में लोकप्रिय हस्तियों की कमी है जो उन्हें बाहरी लोगों को और वह भी पाकिस्तानियों को लाना प़डा।"" मनसे के उपाध्यक्ष वी. सारस्वत कहते हैं कि उनकी पार्टी ने कलर्स चैनल के प्रबंधन से "बिग बॉस 4" से दोनों पाकिस्तानियों को निकाले जाने की मांग की है। उन्होंने कहा, ""हम उम्मीद करते हैं कि वे हमारी सलाह पर ध्यान देंगे और यदि ऎसा नहीं होगा तो हम मनसे की शैली में इससे निपटेंगे।"" उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता प़डी तो मनसे की लोनावाला इकाई "बिग बॉस" के घर पहुंचेगी। दोनों पार्टियों ने मामले में समझौता करना तय किया है लेकिन चेतावनी भी दी गई है कि यदि चैनल प्रबंधन उनका सुझाव नहीं मानता है तो टकराव हो सकता है। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मेजबानी में रविवार से इस शो की शुरूआत हुई है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें