कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मोहाली टेस्ट : भारत की पारी ल़डखडाई, जीत की उम्मीद धूमिल

मोहाली। पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में 192 रनों के कुल स्कोर पर आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी को समेटने के बाद आसान दिख रही जीत की उम्मीद को शाम होते-होते भारतीय बल्लेबाजों ने धूमिल कर दिया।
चौथे दिन का खेल खत्म होने तक आस्ट्रेलिया के कुल 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत बेहद खराब रही। उसने केवल 55 रन के स्कोर पर अपने अहम चार विकेट गंवा दिए। आस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 23 रनों की बढ़त हासिल थी। मेजबान टीम के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर पहले ही ओवर में शून्य के स्कोर पर आउट हो गए।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए राहुल द्रवि़ड ने वीरेंद्र सहवाग का साथ निभाने की कोशिश की लेकिन वह 13 रन के निजी स्कोर पर पेवेलियन लौट गए। सहवाग भी 17 रन के स्कोर पर आउट हो गए। दबाव में आ चुकी टीम को उबारने के मकसद से मैदान पर सुरेश रैना उतरे, लेकिन उन्होंने भी निराश किया और बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए।
इसके बाद नाइट वाचमैन की भूमिका में तेज गेंदबाज जहीर खान बल्लेबाजी करने आए। दिन का खेल खत्म होने तक जहीर खान, सचिन तेंदुलकर के साथ मिलकर सात रनों की साझेदारी कर चुके थे। सचिन 10 और जहीर पांच रन बनाकर खेल रहे थे।
इससे पहले आस्ट्रेलिया को चौथे दिन पहले सत्र में ही तीन झटके लगे। ये तीनों झटके ईशांत शर्मा ने दिए। इसके बाद हरभजन सिंह एवं प्रज्ञान ओझा ने तीन बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखा दी। आखिर में भारतीय टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज जहीर खान ने आस्ट्रेलिया के पुछल्ले बल्लेबाजों को सस्ते में पेवेलियन की राह दिखाकर भारत के लिए जीत की उम्मीदें जगा दी। पहली पारी में पांच विकेट झटकने वाले जहीर दूसरी पारी में भी चमके। उन्होंने 43 रन देकर तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा ईशांत ने भी 34 रन देकर तीन विकेट झटके। हरभजन सिंह को दो और प्रज्ञान ओझा को एक विकेट मिला।
पहली पारी के आधार पर 23 रनों की बढ़त हासिल करने वाली आस्ट्रेलियाई टीम को चौथे दिन वाटसन और कैटिच ने मनचाही शुरूआत दी। पहली पारी में शानदार शतक ज़डने वाले वाटसन ने दूसरी पारी में खुलकर हाथ दिखाए। तेजी से रन बटोरने की कोशिश में लगे वाटसन ईशांत शर्मा की एक गेंद पर चकमा खा गए और क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने 59 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाए। वाटसन के पेवेलियन लौटने के बाद कप्तान पोंटिंग ने मैदान पर उतरते ही शानदार ढंग से चौका ज़्ाडा लेकिन इसके बाद ईशांत ने उन पर भी पूरी तरह अंकुश लगा दिया। वह महज चार रन बनाकर ईशांत का शिकार बन गए। इसके बाद माइकल क्लार्क भी ईशांत की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए। क्लार्क सिर्फ चार रन ही बना सके। इसके बाद हरभजन ने माइक हसी (28) और मार्कस नॉर्थ (10) पेवेलियन की राह दिखा दी। कैटिच भी 37 रन बनाकर ओझा का शिकार बन गए। तीसरे दिन आस्ट्रेलिया की पहली पारी के 428 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने 405 रन बनाए। इसमें सचिन तेंदुलकर के 98 रनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सचिन के अलावा भारत की ओर से सुरेश रैना ने 86 और राहुल द्रवि़ड 77 रनों का योगदान दिया। खेल के दूसरे दिन वीरेंद्र सहवाग ने 54 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली थी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें