कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सेंसेक्स 120 और निफ्टी 41 अंक उछला

मुम्बई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को बढ़त का रूख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 120.05 अंक बढ़कर 20,465.74 पर और निफ्टी 41.50 अंक चढ़कर 6160.50 पर बंद हुआ। इससे पहले बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 127.17 अंकों की बढ़त के साथ 20,472.86 पर खुला। बीते मंगलवार को यह 20,345.69 पर बंद हुआ था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 31.60 अंक बढ़कर 6150.60 पर खुला। निफ्टी मंगलवार को 6119.00 पर बंद हुआ था। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 51.02 फीसदी बढ़कर 8532.04 पर जबकि स्मॉलकैप 73.15 अंक बढ़कर 10,808.69 पर बंद हुआ।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें