श्रीनगर। आगजनी व लूटमार की घटना के सिलसिले में बारमूला जिले के तंगमार्ग इलाके से 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार हालांकि सभी आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया हैं।
उल्लेखनीय है कि गत 13 सितंबर को यहां से 45 किलोमीटर दूर श्रीनगर-गुलमर्ग रोड पर हजारों लोग स़डक पर उतर आए और एक निजी स्कूल और कई सरकारी भवनों में आग लगा दी थी। यह घटना अमेरिका में कुरान का कथित रूप से अपमान किए जाने की सूचना फैलने के कारण घटी। उग्र भी़ड पर काबू पाने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा की गई फायरिंग में पांच लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए। पुलिस पहले से ही सत्ताधारी नेशनल कांफ्रेस के एक कार्यकर्ता के खिलाफ हत्या, आगजनी और लोगों को भ़डकाने का मामला दर्ज कर चुकी है। प्रवक्ता ने बताया कि उस घटना के बाद से इलाके से कई लोगों के लापता हो जाने की सूचना सही नही हैं क्योंकि इस बाबत उनके विभाग को कोई शिकायत नही मिली है। प्रवक्ता ने बताया कि लोगों को हिदायत दी गई है कि वे अफवाहों से दूर रहे। इस तरह की सूचना मिलने पर पुलिस से संपर्क करे।





















