चेन्नई। मेजबान तमिलनाडु की तीन टीमें अंतर्राज्यीय जूनियर राष्ट्रीय स्क्वॉश चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच गई हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली की टीमें एक-एक वर्ग में फाइनल में पहुंची हैं।
ल़डकों का अंडर-19 फाइनल तमिलनाडु की ए तथा बी टीमों के बीच खेला जाएगा जबकि ल़डकियों का अंडर-15 वर्ग का फाइनल दिल्ली और महाराष्ट्र के बीच होगा।
ल़डकियों के अंडर-19 वर्ग के सेमीफाइनल में तमिलनाडु की ए टीम ने दिल्ली की बी टीम को 3-0 से पराजित किया। जबकि दिल्ली की ए टीम ने तमिलनाडु की बी टीम को इसी अंतर से हराया।
ल़डकियों के अंडर-15 वर्ग में दिल्ली की ए टीम ने तमिलनाडु की ए टीम को 2-1 से मात दी जबकि दूसरे समीफाइनल में महाराष्ट्र ने तमिलनाडु की बी टीम को 3-0 से शिकस्त दी।
ल़डकों के अंडर-19 वर्ग के पहले सेमीफाइनल में जहां तमिलनाडु की ए टीम ने दिल्ली की ए टीम को 2-0 से हराया वहीं दूसरे सेमीफाइनल में तमिलनाडु की बी टीम ने महाराष्ट्र की ए टीम को 3-0 से पराजित किया।
भारत समाचार
अंतर्राज्यीय स्क्वॉश में तमिलनाडु का वर्चस्व





















