कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

17,000 के ऊपर सिमटा सेंसेक्स

मुंबई। महिंद्रा, सन फार्मा, रिलायंस, एलएंडटी, टाटा स्टील के शेयरों की अगुवाई में भारतीय शेयर बाजारों ने तेजी की राह पकडी और कारोबार के अंत में बाजार अच्छी बढत पर बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 218 अंक की बढत के साथ 17,383 पर और एनएसई का निफ्टी 69 अंक की तेजी के साथ 5,198 पर बंद हुआ। एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.64 प्रतिशत की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 1.08 प्रतिशत और बीएसई स्मॉलकैप में 1.28 प्रतिशत की बढत रही।
दोपहर 2:10 बजे बीएसई का सेंसेक्स 83 अंक की मजबूती के साथ 17,248 पर और एनएसई का निफ्टी 30 अंक की बढत के साथ 5,159 पर कारोबार कर रहा था। एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.48 प्रतिशत की मजबूती दिख रही थीं। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.74 प्रतिशत और बीएसई स्मॉलकैप में 1.05 प्रतिशत की बढत थीं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें