एटीपी चैलेजर में प्रकाश एकल में जीते, युगल में हारे
Nov 3, 2009 8:54 PM
नई दिल्ली। कोरिया के चुनचियोन में चल रहे एटीपी चैलेजर टेनिस टूर्नामेंट के एकल मुकाबले के दूसरे दौर में प्रकाश अमृतराज ने पांचवी वरीयता प्राप्त और स्थानीय खिलाडी क्यू तेई इम को हराकर प्रवेश किया लेकिन युगल में उन्हें पहले दौर में ही बाहर का रास्ता देखना पडा। एकल में गैर-वरीयता प्राप्त प्रकाश ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 7-6, 6-2 से हराया। उनका अगला मुकाबला लाटविया के एंडिस जुस्का से होगा। युगल में प्रकाश और उनके अमेरीकी जोडीदार अलेक्स कुजेन्त्सोव को हालांकि दक्षिण अफ्रीका के रिकी डि वोएस्ट और डेनमार्क के फ्रेडरिक नीलसन के हाथों पहले दौर में ही 3-6,4-6 से हार झेलनी पडी। इस बीच चौथी वरीयता पुरव राजा और आस्ट्रेलिया के सादिक कारिद युगल के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। उन्होंने कामिल कापकोविच और पावोव चेरवेनाक की स्लोवाकियाई जोडी केा 6-2 6-1 से हराया।