कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

हल्की बढत के साथ खुले शेयर बाजार

मुंबई। देश के शेयर बाजार शुक्रवार को कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन हल्की बढत के साथ खुले। बीएसई का सेंसेक्स 29 अंक की तेजी के साथ 17,548 पर और एनएसई का निफ्टी 7 अंक की बढत के साथ 5,253 पर कारोबार कर रहा है। एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.29 प्रतिशत की मजबूती दिख रही है। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.30 प्रतिशत और बीएसई स्मॉलकैप में 0.44 प्रतिशत की बढत है। क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के सभी सूचकांकों में तेजी का रूख दिख रहा है। सबसे ज्यादा मजबूती हेल्थकेयर सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 0.78 प्रतिशत ऊपर है। सेंसेक्स के 23 शेयरों में तेजी का रूख है, जबकि 7 शेयरों में कमजोरी दिख रही है। सबसे ज्यादा तेजी भारती एयरटेल में दिख रही है। इसके शेयर में 1.13 प्रतिशत की मजबूती है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें