मुंबइ। देश के शेयर बाजार मंगलवार को मिलेजुले रूख के साथ खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक "सेंसेक्स" बढ़त के साथ 16,840.59 पर खुला। सोमवार को यह 16,835.56 अंकों पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक "निफ्टी" मामूली गिरावट के साथ 5059.55 अंकों पर खुला। सोमवार को यह 5059.90 अंकों पर बंद हुआ था।
भारत समाचार
मिलेजुले रूख के साथ खुले शेयर बाजार





















