मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरूवार को कारोबार के दौरान तेजी का रूख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 278.56 अंक उछलकर 16,666.40 पर और निफ्टी 85.70 अंक बढ़कर 5003.10 पर बंद हुआ। इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 23.04 अंक बढ़कर 16,410.88 पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 2.25 अंक की मामूली गिरावट के साथ 4915.15 अंक पर खुला। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 61.53 यानी 0.93 फीसदी और स्मॉलकैप 63.67 यानी 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।
भारत समाचार
सेंसेक्स 279 अंक उछला





















