मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को बढ़त का रूख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 305.73 अंक उछलकर 17,876.55 पर और निफ्टी 90.70 अंक बढ़कर 5353.30 पर बंद हुआ। इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 83.99 अंक उछलकर 17654.81 पर खुला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी सूचकांक ने 3.90 अंक की मामूली बढ़त के साथ 5262.60 पर कारोबार की शुरूआत की। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 90.09 यानी 1.29 फीसदी बढ़कर 7065.72 पर जबकि स्मॉलकैप 107.56 यानी 1.22 फीसदी बढ़कर 8953.83 पर बंद हुआ।
भारत समाचार
सेंसेक्स 305.73 अंक उछलकर 17,876.55 पर बंद





















