लास एंजेलिस। हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान के पिता माइकल लोहान उन्हें उनके वर्तमान पुनर्वास केंद्र से निकालकर किसी दूसरे पुनर्वास केंद्र में भेजना चाहते हैं। माइकल कहते हैं कि लिंडसे का दवाओं से इलाज संभव नहीं है।
वेबसाइट "आईएमडीबी डॉट कॉम" के मुताबिक लिंडसे मंगलवार से दक्षिणी कैलीफोर्निया के बेटी फोर्ड चिकित्सा केंद्र में हैं। इससे पहले नशे की दो जांचों में उनके असफल होने के बाद उन्हें जेल की सजा हो सकती थी लेकिन वह 300,000 डॉलर की जमानत राशि चुकाकर पुनर्वास केंद्र में हैं।
माइकल को डर है कि इसी पुनर्वास केंद्र में दिवंगत अभिनेत्री एन्ना निकोल स्मिथ को भेजा गया था लेकिन 2007 में दवाओं की अत्यधिक मात्रा लेने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई थी और वह नहीं चाहते कि उनकी बेटी के साथ भी ऎसा हो। माइकल कहते हैं कि यह पुनर्वास केंद्र इस तरह की परेशानियों को दूर करने में असफल रहा है।
भारत समाचार
बेटी को पुनर्वास केंद्र से निकालना चाहते हैं माइकल लोहान





















