मुंबई। देश के शेयर बाजार मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स में 3.69 अंको की बढ़त देखी गई जबकि निफ्टी भी 0.05 अंक बढ़कर खुला।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक "सेंसेक्स 3.69 अंकों की बढ़त के साथ 17,777.55 पर खुला। सोमवार को यह 17,774.26 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक "निफ्टी" 0.05 अंकों की मामूली वृद्धि के साथ 5333.55 पर खुला। निफ्टी सोमवार को 5333.50 पर बंद हुआ था।
भारत समाचार
मामूली बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार





















