कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडलीय खेलों में बिखरेंगे राजस्थानी कला एवं संस्कृति के रंग

जयपुर। नई दिल्ली में रविवार 3 अक्टूबर से शुरू हो रहे राष्ट्रमंडलीय (कॉमनवेल्थ) खेलों में राजस्थान की विश्व प्रसिद्घ कला एवं संस्कृति की चमक बिखरेगी।
नई दिल्ली में हाल ही में शुरू किए गये मेट्रो रेल स्टेशनों पर भी राजस्थानी कला की बहुरंगी चमक देखी जा सकती है। नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के मुख्य उद्घाटन समारोह में राजस्थान की कालबेलिया नृत्यांगनाएं अपने परम्परागत "सपेरा नृत्य" की दिलकश प्रस्तुतियां देंगी। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी बेजो़ड कला का प्रदर्शन कर चुकी राजस्थान की कालबेलिया नृत्यांगना गुलाबो के नेतृत्व में करीब 50 कालबेलिया कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन समारोह में प्रस्तुत होने वाले स्वागत गीत का एक हिस्सा नृत्यांगना गुलाबो का है, जिसके बोल है ""बना रे, स्टेशन-स्टेशन रेडियो लगायो..................."" इस गाने को गुलाबो ने स्वयं अपनी आवाज दी है। आगामी पांच अक्टूबर को नई दिल्ली के आई.एन.ए. स्थित दिल्ली हाट में "राजस्थान दिवस" मनाया जायेगा। राजस्थानी रंग से ओतप्रोत होने वाले दिल्ली हाट में राजस्थानी लोक कलाकार रंगारंग साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगें। यहां राजस्थानी क्राफ्ट्स की झलक के साथ ही राजस्थानी व्यंजनों का लुत्फ भी देशी-विदेशी मेहमान ले सकेंगे। राष्ट्रमण्डल खेलों में उदयपुर के पग़डी विशेषज्ञ महेन्द्रसिंह परिहार खिलाç़डयों को पग़डी बांध कर उनका मान बढ़ाएंगे। परिहार 40 तरह के पग़डी-साफे बांधने में माहिर हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए दिल्ली को सजाने संवारने के लिए लगभग हर प्रमुख मार्ग एवं चौराहे पर राजस्थान का गुलाबी पत्थर लगाया गया है। इसी प्रकार राजस्थान के इमारती पत्थर से चमकते दमकते अक्षरधाम मंदिर के पास बनाये गये खेलगांव मेें राजस्थानी ग्रेनाईट पत्थर का ब़डी मात्रा में उपयोग किया गया है। दिल्ली में स्थित लगभग सभी ऎतिहासिक स्थल एवं इमारतें राजस्थानी पत्थर से ही निर्मित है। इसी क़डी में राष्ट्रमंडलीय खेलों में दिल्ली की खूबसूरती बढ़ाने के लिए राजस्थानी पत्थर का उपयोग होने से विश्वस्तर पर "राजस्थानी स्टोन" को एक बार फिर से नई पहचान मिली है। दिल्ली का आकर्षण बनी मेट्रो रेल के लगभग हर स्टेशन पर राजस्थानी कला के विभिन्न रंग लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के सौजन्य से दिल्ली के आई.एन.ए. सहित विभिन्न मेट्रो स्टेशनों पर देश की विविध कलाओं के साथ ही राजस्थानी कलाकारों द्वारा निर्मित टेराकोटा टाइल्स की कलाकृतियां, फड पेंटिंग्स, मुरल सांझी आर्ट, कोटा, किशनगढ़ एवं मेव़ाड स्कूल आदि पेटिंग्स के साथ ही लोक कला एम्ब्रायडरी, ब्लॉक प्रिंटिंग, टाई एवं डाई पर आधारित पेंटिंग्स जन आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें