कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भाजपा पार्षद के लिए मुश्किल बने उसके 4 बच्चे

गांधीनगर। हाल के अहमदाबाद नगर निगम चुनाव में निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद को अपने चार बच्चों के कारण मुश्किल का सामना करना प़ड रहा है। तय संख्या से अधिक बच्चों के आधार पर कांग्रेस ने पार्षद को अयोग्य घोषित करने की मांग की है। अहमदाबाद कीओधाव वार्ड कांग्रेस कमेटी ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर भाजपा पार्षद रमेश परमार को चार बच्चों के पिता होने के आधार पर तुरंत अयोग्य घोषित करने की मांग की है। पत्र में कहा गया है, ""वर्ष 2005 में अधिसूचना जारी होने से पहले ही परमार को तीन बच्चो थे।
अधिसूचना के मुताबिक दो से अधिक बच्चो वाले को स्थानीय निकाय चुनाव ल़डने की अनुमति नहीं है। परमार छह जुलाई, 2008 को चौथे बच्चो के पिता बन गए थे।"" आयोग को पत्र भेजने वाले ओधाव वार्ड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवाभाई देसाई ने बुधवार को कहा कि परमार का पार्षद बनना नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राज्य की भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए नियम का उल्लंघन है। इसी सरकार ने दो से अधिक बच्चे वालों के चुनाव ल़डने पर प्रतिबंध लगाया था। उन्होंने यह भी कहा कि पार्षद स्वयं अवैध रूप से बने एक मकान में रहते हैं, जबकि उनके अपने 12 मकान किराये पर लगे हुए हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें