कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सेंसेक्स में 19.51, निफ्टी में 1.20 की गिरावट

मुंबई। देश के शेयर बाजार सोमवार को साप्ताहिक कारोबार के पहले दिन किसी विशेष उतार-चढ़ाव के बगैर बंद हुए। सेंसेक्स में 19.51 और निफ्टी में 1.20 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक "सेंसेक्स" 19.51 अंकों (0.11 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 17,441.44 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,505.73 के ऊपरी और 17,423.74 के निचले स्तर पर पहुंचा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक "निफ्टी" 1.20 अंकों (0.02 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,235.90 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,252.75 के ऊपरी और 5,225.85 के निचले स्तर पर पहुंचा। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 20.86 अंकों (0.29 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,139.29 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 28.84 अंकों (0.32 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 9,132.82 पर बंद हुआ। बीएसई में कारोबार के दौरान हेल्थकेयर, आईटी और बैंकिंग क्षेत्र के शेयर मूल्य में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई।
हेल्थकेयर क्षेत्र के शेयर मूल्य में 0.53 प्रतिशत, आईटी के शेयर मूल्य में 0.39 प्रतिशत और बैंकिंग के शेयर मूल्य में 0.32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। बीएसई में कारोबार के दौरान तेल एवं गैस, धातु और सार्वजनिक उपक्रमों के शेयर मूल्य में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयर मूल्य में 0.79 प्रतिशत, धातु कंपनियों के शेयर मूल्य में 0.40 प्रतिशत और सार्वजनिक उपक्रमों के शेयर मूल्य में 0.37 प्रतिशत की गिरावट हुई। सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई उनमें महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.33 प्रतिशत), विप्रो (0.89 प्रतिशत), भारतीय एयरटेल (0.81 प्रतिशत), एचडीएफसी (0.51 प्रतिशत) और इंफोसिस (0.43 प्रतिशत) शामिल हैं।
सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई उनमें रिलायंस कम्युनिकेशंस (2.88 प्रतिशत), हिंडाल्को इंड्स (1.73 प्रतिशत), ओएनजीसी (1.45 प्रतिशत), भेज (1.27 प्रतिशत) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (1.13 प्रतिशत) शामिल हैं। बीएसई में कारोबार का रूख सकारात्मक रहा और 1614 कंपनियों के शेयर मूल्य में वृद्धि दर्ज हुई, 1238 कंपनियों के शेयर मूल्य में गिरावट हुई।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें