कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सांसद प्यारेलाल खंडेलवाल का निधन

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्यारेलाल खंडेलवाल का मंगलवार तडके अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान यानी एम्स में निधन हो गया। वह 82 साल के थे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आजीवन प्रचारक रहे खंडेलवाल कैंसर से पीडित थे और पिछले कुछ समय से एम्स में भर्ती थे। खंडेलवाल अविवाहित थे। भारतीय जनसंघ और उसके बाद बीजेपी, विशेषकर मध्य प्रदेश, में पार्टी संगठन खडा करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवंगत कुशाभाऊ ठाकरे के बाद खंडेलवान ऎसे व्यक्ति थे जिनका अविभाजित मध्यप्रदेश मं गहन संपर्क था। पिछले महीने हालत बिगडने पर उन्हें उपचार के लिए एम्स में दाखिल कराया गया था।
मंगलवार को सुबह दिल का दौरा पडा और उन्होंने अंतिम सांस ली। दिल्ली में उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी, प्रधानमंत्रीं डॉò. मनमोहन सिंह, विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह व मुरलीमनोहर जोशी ने श्रंद्धाजलि अर्पित की। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से सर संघचालक मोहन भागवन व पूर्व सर संघचालक के एस सुदर्शन ने कहा कि वे दृढ इच्छाशक्ति के बूते पर ही रोगों से जूझे और अंतिम समय तक सार्वजनिक गतिविधियों में सक्रिया रहे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें