मुंबई। देश के शेयर बाजार सोमवार को मिलेजुले रूख के साथ खुले। सेंसेक्स में 12.88 अंको की बढ़त देखी गई जबकि निफ्टी 0.10 अंक गिरकर खुला।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक "सेंसेक्स 12.88 अंकों की गिरावट के साथ 17,473.83 पर खुला। बीते शुक्रवार को यह 17,460.95 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक "निफ्टी" 0.10 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 5237.00 पर खुला। निफ्टी शुक्रवार को 5237.10 पर बंद हुआ था।
भारत समाचार
मिलेजुले रूख के साथ खुले शेयर बाजार





















