इंफाल। मणिपुर के सरकारी अधिकरी से जबरन धन वसूली करने के लिए आए दो उग्रवादियों को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया और बाद में उसे नजदीक के पुलिस थाने को सौंप दिया। अधिकारिक सूत्रो ने बुधवार को बताया कि राज्य के वन विभाग में डिप्टी रेंज अधिकारी वाई कुलाधजा (52) से मंगलवार को उग्रवादी जबरन धन उगाही करने इंफाल वेस्ट जिला स्थित उसके घर युमनाम हैदरोम आए थे। उग्रवादियों ने अधिकारी के साथ गर्मागर्म> बहस के दौरान उनके भतीजे को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने उग्रवादियों को दबोच लिया और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
भारत समाचार
धन वसूल करने आए दो उग्रवादी गिरफ्तार




















