मुम्बई। देश के शेयर बाजार मंगलवार को काफी उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबार की समाçप्त पर प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 80.10 अंक की बढ़त के साथ 20,932.48 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में 28.35 अंकों की बढ़त हुई और यह 6,301.55 अंक पर बंद हुआ।
इससे पहले मंगलवार सुबह बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 0.47 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 20,851.91 पर खुला। बीते सोमवार को यह 20,852.38 पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 7.80 अंक बढ़कर 6281.00 पर खुला। निफ्टी सोमवार को 6273.20 पर बंद हुआ था। बीएसई के मिडकैप और स्मॉल कैप सूचकांकों में बढ़ोतरी का रूख देखा गया। मिडकैप 32.83 अंकों की बढ़त बनाकर 8,704.98 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप 94.47 अंकों की बढ़त बनाकर 11,148.22 अंक पर बंद हुआ।





















