नई दिल्ली। भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और रश्मि चक्रवर्ती की जो़डी ने राष्ट्रमंडल खेलों की महिलाओं की युगल स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया। रविवार को खेले गए इस मुकाबले में सानिया और रश्मि की जो़डी ने भारत की ही निरूपमा संजीव और पूजाश्री वेंकटेश की जो़डी को 6-4, 6-2 से पराजित किया। सानिया और रश्मि की जो़डी शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया की रोडियोनोवा और सेली पीयर्स की जो़डी से 4-6, 4-6 से हार गई थी जबकि निरूपमा और पूजाश्री को जो़डी को आस्ट्रेलिया की ही ओलिविया रोगोस्का और जेसिका मूर की जो़डी ने 7-5, 3-6 और 5-7 से हराया था।
भारत समाचार
राष्ट्रमंडल खेल (टेनिस) : सानिया-रश्मि की जो़डी ने जीता कांस्य





















