कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

उतार-चढाव के साथ बंद हुए शेयर बाजार

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार गुरूवार को उतार-चढाव के साथ बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स एक अंक गिरकर 16,254 पर और एनएसई का निफ्टी एक अंक की मामूली बढत के साथ 4,859 पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.35 प्रतिशत नीचे आया और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.19 प्रतिशत नीचे आया। सेक्टोरल इंडेक्सेस में एफएमसीजी इंडेक्स 0.80 प्रतिशत नीचे आया, ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.79 प्रतिशत लुढका और पीएसयू इंडेक्स 0.17 प्रतिशत फिसला। वहीं, कैपिटल गुड्स इंडेक्स 1.13 प्रतिशत चढा और आईटी इंडेक्स 0.60 ऊपर आया। कारोबार के दौरान निफ्टी के जिन शेयरों में सबसे ज्यादा बढत दर्ज की गई उनमें सेल, लार्सन एंड टूब्रो, आइडिया सेल्युलर, मारूति सुजुकी और हीरो होंडा प्रमुख रहे। वहीं, एचयूएल, एनटीपीसी, जेपी एसोसिएट्स, टाटा मोटर्स और सीमेंस प्रमुख लूजर्स रहे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें