कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

लेह पीç़डतों को सांत्वना देंगे दलाई लामा

धर्मशाला। तिब्बतियों के धर्म गुरू दलाई लामा अगले सप्ताह जम्मू एवं कश्मीर के लेह का दौरा करेंगे और बादल फटने के बाद बाढ़ से हुई भयंकर तबाही के शिकार हुए लोगों के रिश्तेदारों से मिलेंगे। दलाई लामा के सचिव चिमे आर. चोकयापा ने आईएएनएस को बताया, ""दलाई लामा लेह में 13 सिंतबर को मेन जोखंग कैथेड्रल में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन करेंगे।"" चोकयापा ने बताया कि नोबेल पुरस्कार विजेता दलाई लामा कारगिल में 14 और 15 सितम्बर को अनुयायियों को संबोधित करेंगे।
गौरतलब है कि बीते छह अगस्त को लेह में बादल फटने की वजह से हुई भयंकर तबाही में कई सरकारी भवन, सुरक्षाबलों के शिविर और स्थानीय लोगों के मकान नष्ट हो गए थे। इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 183 लोग मारे गए थे जिनमें सेना के 35 जवान भी शामिल थे।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें