कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

महिला हॉकी विश्व कप : रानी ने बिखेरी चमक

रोजारियो। अर्जेटीना में आयोजित विश्व कप में भारत की महिला हॉकी टीम भले ही निराशाजनक तौर पर नौवें स्थान पर रही लेकिन रानी रामपाल ने सात गोल के साथ अपनी प्रतिभा को साबित किया है। विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने की दौ़ड में रानी दूसरे क्रम पर रहीं।
रानी ने छह फील्ड गोल किए जबकि एक गोल उन्होंने पेनाल्टी कार्नर के जरिए किया। रानी के नाम विश्व कप सर्वाधिक फील्ड गोल हैं। इस विश्व कप में अर्जेटीना ने हॉलैंड को 3-1 से हराकर खिताब जीता। हॉलैंड की दिग्गज खिल़ाडी एम. पाउमेन ने सर्वाधिक 12 गोल किए। पाउमेन के खाते में 11 पेनाल्टी कार्नर गोल और एक पेनाल्टी स्ट्रोक गोल शामिल है। इस विश्व कप में भारत ने कुल 10 गोल किए और सात गोल रानी के नाम दर्ज हुए। निराशाजनक बात यह रही कि छह मैचों में भारतीय टीम के खिलाफ कुल 20 गोल हुए। भारत की ओर से जसजीत हांडा, सबा अंजुम और रितु रानी ने भी एक-एक गोल किया। भारत को हॉलैंड ने 7-1 से, जर्मनी ने 4-1 से, आस्टे्रलिया ने 6-3 से और न्यूजीलैंड ने 3-0 से पराजित किया था। भारतीय टीम ने ग्रुप स्तर में जापान को 2-0 से और नौवें तथा दसवें स्थान के लिए खेले गए प्लेऑफ मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हराया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें