मुंबई। भारतीय शेयर बाजार सोमवार को बढत के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स 169 अंक की बढत के साथ 17,163 के स्तर पर है। निफ्टी 48 अंक की मजबूती के साथ 5,137 पर है।
एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.79 प्रतिशत पर है। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 1.02 प्रतिशत और बीएसई स्मॉलकैप में 1.19 प्रतिशत की बढत के स्तर पर है।