पोर्ट एलिजाबेथ। सेंट जॉज्र्स पार्क मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स ने उतरी वॉरियर्स क्लब को 10 रनों से हरा दिया। सुपर किंग्स के के 137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉरियर्स क्लब की शुरूआत अच्छी नहीं रही और वह निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 126 रन ही बना सकी।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने अच्छी शुरूआत की, लेकिन मध्यक्रम के ल़डख्डा जाने के कारण वह 136 रनों पर ही सिमट गई थी। वॉरियर्स क्लब को पहले विकेट के रूप में एश्वेल प्रिंस के रूप में पहला झटका लगा। वह नौ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद डेवे ज्ौकब्स 32 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। तीसरे विकेट के रूप में 17 रन बनाकर कोलिन इंग्राम आउट हुए। उस समय टीम का स्कोर 63 रन था। इसके बाद जस्टिन क्रुp और मार्क बाउचर 25-25 रन बनाकर आउट हुए। छठे विकेट के रूप में क्रेग थाइसेन एक रन बनाकर रन आउट हुए। सातवें विकेट के रूम में निक्की बोए एक रन बनाकर और आठवें विकेट के रूप में रस्ती थेरन भी एक रन बनाकर आउट हुए। जोहान बोथा 12 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के शुरूआत अच्छी रही, लेकिन वह ब़डा स्कोर ख़्ाडा करने में नाकाम रही। सलामी बल्लेबाज मुरली विजय 38 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए, जबकि दूसरे विकेट के रूप में सुरेश रैना केवल छह रन ही बना सके। इसके बाद माइकल हसी 50 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। पहला विकेट 63 रन के कुल योग पर जबकि दूसरा विकेट 89 रन के कुल योग पर गिरा। कुल स्कोर में अभी पांच रन ही जुटा था कि हसी आउट हो गए। इसके बाद दो रन बनाकर एस. बद्रीनाथ और सात रन के निजी स्कोर पर श्रीकांत अनिरूद्व आउट हुए। जस्टिन केम्प शून्य के स्कोर पर रन आउट हुए। अश्विन कुमार एक और धौनी 31 रन बनाकर नाबाद लौटे।
भारत समाचार
चैम्पियंस लीग : सुपर किंग्स ने वॉरियर्स क्लब को 10 रनों से हराया





















