कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

68 के हुए बिग बी, शाटगन ने भी दी बधाई

नई दिल्ली/मुंबई/ इलहाबाद। बॉलीवुड के बादशाह अमिताभ बच्चान का 68वां जन्मदिन जगह-जगह धूमधाम से मनाया गया है। शत्रुƒन सिन्हा को पुराना दोस्ताना याद आया है जिन्होंने जन्मदिन की बधाई देते हुए अपनी आने वाली फिल्म रक्त चरित्र के प्रीमियर पर आमंत्रित किया है। सिन्हा ने कहा कि मैं उनके लंबे और स्वस्थ्य जीवन की कामना करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि वह आने वाले कई वर्षो तक देश की सेवा करने के साथ अपने प्रशंसकों का अपनी फिल्मों के माध्यम से मनरोंजन करते रहें। फिल्म पा में अपनी भूमिका के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से प्रफूल्लित सुपर स्टार अमिताभ बच्चान उम्र के इस पडाव में भी वह काफी मजबूत है। वे अब भी हिंदी फिल्मी जगत में अपनी पीढी के कलाकारों में सबसे व्यस्त अदाकार बने हुए है। बिग बी के लिए यह साल मिलाजुला रहा, जो लोकप्रिय कार्यक्रम कौन बनेगा करोडपति के चौथे संस्करण के चौथे संस्करण के प्रस्तोता हैं। इसी कार्यकम से उन्हें कभी अपने लडखख्डाते बॉलीवुड करियर को पुनर्जीतिव करने में मदद मिली थी। फिल्म इंडस्ट्री और उनके लाखों चाहने वालों ने बिग बी को सालगिरह की मुबारकवाद दी। हर किसी ने उनके दीर्घायु होने की दुआ की। इलाहाबाद में एक कलाकार ने महानायक अमिताभ बच्चान का जन्मदिन अनूठे अंदाज में मनाया। उन्होंने सुपरस्टार बिग बी की रेत की 68 मूर्तियां बनाई और एक अन्य रेत की मूर्ति 11 फुट ऊंची बनाई। इलाहाबाद बच्चान का पैतृक स्थान भी है। सोमवार को बच्चान के 68 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आर.के. चितेरा (26) ने गंगा नदी के तट पर उनकी रेत की मूर्तियां बनाई। चितेरा ने संवाददाताओं से कहा, ""मैं उनका (बच्चान) का ब़डा प्रशंसक हूं...महान अभिनेता के प्रति अपनी भावनाएं प्रकट करने का यह छोटा-सा प्रयास है। उनके प्रशंसक केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में हैं।"" उन्होंने कहा, ""मैंने ये मूर्तियां इलाहाबाद के निवासियों की ओर से बनाई हैं, जैसा कि वे चाहते थे कि बिग बी का जन्मदिन खास तरीके से मनाया जाए...मुझे पूरा विश्वास है कि मीडियाकर्मियों के माध्यम से अमितजी जरूर जान जाएंगे कि उनके गृहनगर में उनका जन्मदिन अनूठी श्ौली में मनाई गई।"" चितेरा ने बताया कि उन्हें इन मूर्तियों को बनाने में लगभग छह घंटे लगे। गंगा के तट पर चितेरा ने सुबह सात बजे जब मूर्तियां बनानी शुरू की तो लोग वहां जुटने शुरू हो गए। बाद में ब़डी संख्या में बच्चान के प्रशंसक वहां एकत्र हुए। उन्होंने महानायक की दीर्घायु होने की कामना की। वहां बच्चान के चित्र भी रखे थे, जिन्हें रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था। >>>>>>>>>>>>

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें