कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कोच्चि आईपीएल में मेरी कोई औपचारिक भूमिका नहीं : थरूर

तिरूवनंतपुरम। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रविवार को कहा कि कोच्चि आईपीएल फ्रेंचाइजी में उनकी कोई भी औपचारिक भूमिका नहीं है और उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर का भी उस फ्रेंचाइजी में ज्यादा दिनों तक वित्तीय हित नहीं रहा था।
थरूर ने लोगों से यह भी कहा कि अपने मतभेदों को दरकिनार कर दें और केरल के लिए एक अच्छी टीम बनाएं। थरूर ने कहा, ""अंततोगत्वा निजी तौर पर और सामूहिक तौर पर किए गए प्रयासों के कारण ही यह टीम केरल आई और इस सपने को साकार करने के लिए हममें से कुछ को कुर्बानी देनी प़डी। कोच्चि टीम एक-दूसरे के प्रति और क्रिकेट प्रेमियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर खरी उतरती रहे, इसके लिए मैं जो कुछ भी कर सकता हूं, उसे करना चाहता हूं। मेरी एक मात्र रूचि इस बात में है कि मैं टीम को सफल होते देखना चाहता हूं।"" तिरूवनंतपुरम से कांग्रेसी सांसद थरूर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय गए और उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी ने आईपीएल फ्रेंचाइजी में अपनी हिस्सेदारी वापस कर दी है। थरूर ने कहा, ""फ्रेंचाइजी में मेरी पत्नी का अब कोई वित्तीय हित नहीं है। उसने कुछ हिस्सेदारी खरीदी थी, लेकिन उसे उसने वापस कर दिया है और अपना पैसा ले लिया है। इस घटना के महीनों बीत चुके हैं।"" ज्ञात हो कि केरल क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) के सचिव टी.सी.मैथ्यु ने कहा है कि यदि कोच्चि आईपीएल टीम को कंपनी अधिनियम के तहत 15 दिनों के भीतर पंजीकृत नहीं करा दिया गया तो अगले ट्वेंटी 20 में इसके लिए हिस्सा ले पाना कठिन हो जाएगा। मैथ्यु के इस बयान के बारे में पूछे जाने पर थरूर ने कहा कि वह चाहेंगे कि सभी मतभेद सुलझा लिए जाएं। थरूर ने कहा, ""सैद्धांतिक रूप से मैं निजी बयान पर टिप्पणी नहीं करूंगा, लेकिन मैं चाहता हूं कि टीम के अंदर जो भी मतभेद हों उसे केरल क्रिकेट के हित में सुलझा लिए जाएं।"" ज्ञात हो कि रेंडेजवाउज स्पोट्र्स वल्र्ड ने मार्च महीने में कोच्चि आईपीएल टीम के लिए 1,500 करो़ड रूपये में फ्रेंचाइजी अधिकार खरीदा था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें