कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कम मतदान चिंता का गंभीर विषय : शत्रुध्न

पटना। बॉलीवुड अभिनेता से नेता बने सांसद शत्रुध्न सिन्हा ने राजधानी पटना में मतदान के गिरते प्रतिशत पर चिंता जताई और कहा कि प्रशासन तथा पटनावासियों को इस बारे में विचार करना चाहिए।
पटना जिले में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केन्द्र पर वोट डालने के बाद सिन्हा ने कहा कि मतदान का गिरता प्रतिशत लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। उन्होने कहा कि यह गंभीर चितां का विषय है। प्रशान और पटनावासियों को इस बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के अलावा राजद सुप्रीको लालू प्रसाद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी ठाकुर, वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद और राजद के राष्ट्रीय महासचिव रामकृपाल यादव ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें