मुंबई। आप विश्वास करें या न करें लेकिन यह सच है कि गुजरे जमाने के प्रख्यात अभिनेता रहे शत्रुध्न सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी की पहली फिल्म "दबंग" देखने में संकोच कर रहे हैं। उन्होंने स्वीकार किया है कि वह काफी घबराए हुए हैं।
विवाह के लिए तैयार एक दुल्हन के पिता की तरह वह बहुत अधिक तनाव में हैं और बेटी का पहला अभिनय देखने को लेकर चिंतित हैं। फिल्म के प्रदर्शन के दौरान शत्रुƒन शहर से बाहर अपने दूसरे कामों में व्यस्त रहेंगे। पिछले सप्ताह "दबंग" के कलाकारों, निर्माणसमूह और पारिवारिक सदस्यों के लिए इसका प्रदर्शन हुआ था लेकिन तब भी शत्रुध्न वहां से नदारद थे। जब यह कहा जाने लगा कि वह जानबूझकर अपनी बेटी की फिल्म देखने से बच रहे हैं तो उन्होंने स्वीकार किया कि वह वास्तव में सोनाक्षी की नई फिल्म से नजरें मिलाने से बच रहे हैं। उन्होंने कहा, ""मुझे बताइए कि ऎसा कौनसा पिता होगा जिसमें उस समय घबराहट नहीं होगी जब कि उसकी बेटी अपनी जिंदगी के एक नए दौर में कदम रख रही हो। लोग कहते हैं कि सोनाक्षी में पर्दे पर मेरे जैसा आत्मविश्वास है।
यह सुनकर मुझे बहुत गर्व होता है लेकिन मैं नहीं चाहता कि वह खुद को लेकर बहुत सचेत रहे या यह सोचे कि लोग क्या कहेंगे। मैंने उसके साथ फिल्म के कुछ दृश्य देखे और मैं अपने आंसूओं को नहीं रोक सका।"" जब शुक्रवार को प्रदर्शित हुई इस फिल्म पर समीक्षकों और अन्य लोगों की प्रतिक्रिया आ जाएगी, उसके बाद ही शत्रुƒन इसे देखेंगे। इस बीच सोनाक्षी की सलमान के साथ पटना जाने की योजना रद्द हो गई है।
उन्होंने कहा, ""बिहार को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित कर दिया गया था। अब उसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया है। इसलिए हमने उन्हें वहां जाने से मना कर दिया। सोनाक्षी बाद में सलमान के साथ बिहार जाएंगी।""
भारत समाचार
दबंग देखने में संकोच कर रहे हैं शत्रुध्न





















